खबर दस्तक
मधुबनी/बाबूबरही :
मधुबनी जिले के बाबूबरही प्रखंड क्षेत्र के सतघरा गांव के सतघरा डेवलपमेंट सोसाइटी मध्य विद्यालय से दक्षिण दुर्गा पोखर पश्चिम भिंडा पर छः लाख रुपए की लागत से यज्ञ मंडप व स्नान घाट का निर्माण कराया है। इसको लेकर शुक्रवार को पुरे विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना व हवन कर कुमारी भोजन के उपरांत इसे ग्रामीणों को सुपुर्द कर दिया।
मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि इस तालाब का इतिहास ढाई सौ वर्ष पुराना रहा है। जल व विरासत संरक्षण के लिए सतघरा डेवलपमेंट सोसाइटी का यह महत्वपूर्ण कदम है।
बताया कि अब इस तालाब में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, छठ पूजा सहित विभिन्न कार्य किया जाएगा। बता दें कि यह संस्था पूर्ण रूप से गांव के ऐसे लोगों के बल चल रहा है, जो देश, विदेश व दूसरे प्रदेश में रोजगार में जुटे हैं। संस्था के स्थापना काल से ही गांव में एक भंसाघर की स्थापना कर जरूरतमंदों को सस्ते दामों पर भोजन उपलब्ध करा रही है। बताया कि प्रत्येक रविवार को प्रसिद्ध चिकित्सक द्वारा निशुल्क चिकित्सा सुविधा तथा लोगों को एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई जा रही है, जबकि गांव के गली व सड़कों को सोलर स्ट्रीट लाइट से लगाकर दुधिया रौशनी से चकमक कर दिया है।
इस मौके पर उपस्थित संस्था के संयोजक अरविंद चौधरी, विवेकानंद झा, गोविंद मिश्र, नारायणजी झा, विश्वंभर झा, शुभचंद्र झा, संजीव झा, सरोज मिश्रा, मुक्तेश्वर झा आदि ग्रामीण मौजूद थे।

