खबर दस्तक
मधुबनी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल के कार्यकाल पूरा होने पर भाजपा ने ग्यारह साल बेमिसाल के तहत भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय के सभागर में जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का संचालन जिला महामंत्री सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के पूर्व मंत्री राजनगर के विधायक डॉ. रामप्रीत पासवान ने प्रधान मंत्री के द्वारा किये गए गरीब कल्याण कार्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया की भारत आज दुनियां की तीसरी अर्थव्यवस्था होने जा रही है। सामरिक,आर्थिक, राजनैतिक एवं सामाजिक रूप से देश सशक़त हुआ है।
वहीँ, जिलाध्यक्ष प्रभांशु झा ने कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से कहा कि चुनावी साल है। इस वर्ष भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी के लिए पूर्ण रूपेण समर्पित होना होगा।
वहीँ, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष भोगेन्द्र ठाकुर ने कहा कि योग्य व्यक्ति को काम देकर चुनाव कैसे जीते, इस पर मजबूती से विचार करना होगा।
देवेंद्र यादव ने कहा की आने वाला बिहार विधान सभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। इसके लिए बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना पड़ेगा इसलिए सभी लोग अभी से लग जाएं।
कार्यक्रम को संयोजक पवन साह, सह सयोंजक रंधीर ठाकुर बसंत यादव, रंजीत यादव, जिला उपाध्यक्ष राधा देवी, प्रमोद सिंह, सतीश ठाकुर, जिला मंत्री रितु देवी, दीप्ती राउत, अनिल सिंह, संतोष भगत, रामसकल यादव, प्रवक्ता गिरधारी झा, मिडिया प्रभारी मनोज मुन्ना, आदित्य झा, दीपक यादव, राजीव झा, विनोद प्रसाद गौरी, शंकर महतो, शशि साहू, सुमन झा, अमरनाथ राय, पिंटू रोनियार, मनीष झा, जंग बहादूर यादव, कन्हैया साह, अशोक कुशवाहा, प्रतिमा रंजन, राजाराम झा, दिलिप ठाकुर, अशोक राम, शिवनाथ गगन, मनीष कर्ण, सुशील सहनी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

