खबर दस्तक
मधुबनी/बाबूबरही :
मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र के काल्हुआ गांव में शुक्रवार को राश्ते को लेकर दो समुदाय में भारी मारपीट हो गया। दोनों पक्ष से लोग गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंचकर तत्काल मामला को शांत किया, और पुलिस अभी भी घटनास्थल पर कैंप कर रही है। उक्त मामले में दोनों पक्ष से प्राथमिक के दर्ज किया गया है वही दोनों पक्ष से 3-3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत भेज दिया गया।
पहले पक्ष से सकलदेव यादव की पत्नी कुसमा देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें मो इसराइल, मो मजेबुल ,मो आलम ज्ञात और 50-60 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि सभी लोग लाठी डंडे, फरसा, रड, ईंट सहित अन्य धारदार हथियार से लैस होकर आया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा, जिसमे सोनू यादव गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज हेतु मधुबनी रेफर कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से मो भोला ने मोजेलाल महतो, रमेश यादव, रविन पंडित, दीपक यादव सहित 22 ज्ञात तथा 20-25 अज्ञात लोगों को नामजद किया है। मारपीट के दौरान गश्ती दल के स्थानीय चौकीदार मो नजाम, महिला पुलिस चांदनी कुमारी के साथ भी मारपीट किया गया, साथ ही पुलिस के गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिसमें महिला पुलिस बल चांदनी कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गया। ऑन ड्यूटी पुलिस पर हमला करने व सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में चौकीदार मो नजाम के बयान पर रमेश यादब, दीपक यादव, राहुल यादव, इनर यादव सहित सहित 22 ज्ञात तथा 5-7 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।
ऊक्त मामले में मो इसराइल, मो आलम, मो मोजेबुल, सकलदेव यादव, मदन यादव तथा कारी यादव को त्वरित कार्यवाई करते हुए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार सभी प्राथमिकी आरोपी है। बाबूबरही थाना तथा अंधराठाढ़ी थाना गांव में कैंप कर रही है, पुलिस की तैनाती से माहौल पूर्ण रूप से शांति है।