खबर दस्तक
मधुबनी / लखनौर :
डेस्क, अजय धारी सिंह
“ऑपरेशन सिंदूर” की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में शुक्रवार को मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कछुआ हाट से लेकर गंगा दशहरा मेला तक एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में राष्ट्रभक्ति की अद्वितीय भावना देखने को मिली, जिसमें बड़ी संख्या में आमजन, समाजसेवी और राजनेता शामिल हुए।
मौके पर बिहार सरकार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर हमारी सुरक्षा और संप्रभुता का प्रतीक है, और इस सफलता में देश के हर नागरिक का योगदान है”। कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
इस विशेष अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यात्रा की शुरुआत कछुआ हाट से हुई, जो देशभक्ति गीतों, नारों और राष्ट्रीय ध्वज के साथ एक उत्सव का रूप ले चुकी थी। यात्रा का समापन जानो मानो मंदिर परिसर में हुआ।
समापन के बाद मंदिर प्रांगण में जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार सरकार के उद्योग एवं पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर हमारी सुरक्षा और संप्रभुता का प्रतीक है, और इस सफलता में देश के हर नागरिक का योगदान है”। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान का आश्वासन दिया।
यह आयोजन न सिर्फ राष्ट्रप्रेम को प्रकट करने का माध्यम बना, बल्कि स्थानीय समस्याओं के प्रति प्रशासन को जागरूक करने का भी मंच साबित हुआ।
इस तिरंगा यात्रा में सीया राम साह, नन्द कुमार महतो, विजय राउत, लखनौर बीस सूत्री अध्यक्ष सह भाजपा लखनौर दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष ललन कान्त मिश्रा, बैधनाथ भंडारी, राघवेंद्र झा, रामा शंकर ठाकुर, हेमंत झा, संजय राय सहित कई प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

