खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिले के राजनगर विधानसभा के विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान के उपस्थिति में मंडल अंधरा के अध्यक्ष अमरनाथ राय की अध्यक्षता में हरड़ी मंडल अध्यक्ष कृष्ण मुरारी झा के संचालन में विधानसभा प्रभारी महेंद्र पासवान, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रो गीता बाबू, जिला प्रवक्ता हरड़ी मंडल प्रभारी शेखर सुमन के साथ दोनों मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में मंडल कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक की गई।
बैठक में राजनगर विधानसभा संयोजक के रूप में शामिल होकर बूथ शाशक्तिकरण अभियान कैसे हो, बूथ कैसे मजबूत हो, पन्ना प्रमुख कैसे बने, इस विषय पर अपना पक्ष रखते हुए विधानसभा संयोजक राजीव झा ने बताया की बूथ सशक्तिकरण अभियान 1 जुन से 25 जून तक बूथ मजबूत करना है।
इस मौके पर स्थानीय विधायक डॉ पासवान, प्रभारी महेन्द्र पासवान, प्रो गीता बाबू, प्रभारी मंडल शेखर सुमन ने अपनी बातों को रखा।
अपने सम्बोधन में विधायक डॉ पासवान ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता बूथ पर जाएंगे और टीम को मजबूत करेंगे।
आज़ाद भारत में नरेन्द्र मोदी ही एकमात्र ऐसे नेता है, जिनके कार्यकाल में इतना कार्य हुआ। उन्होंने बताया की यह रामप्रीत पासवान के कार्यकाल का विकास है। कहा कि हमने काम किया है, और भी काम करेंगे।
इस मौके पर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर फूलदेवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया।

