खबर दस्तक
मधुबनी/बिस्फी :
मधुबनी जिले के बिस्फी थाना क्षेत्र के दमला गांव निवासी ठगी का शिकार हुए रौनक प्रवीण ने औंसी थाना में एक लिखित आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना को दिए गए बयान में उन्होंने कही है कि औंसी जीरोमाइल स्थित स्टेट बैंक से तीस हजार रुपए निकासी को लेकर फार्म भर रही थी कि उसी बीच एक लड़का आया और बोला कि मुझे पैसा जमा करना है, लेकिन मैं अपना खाता नंबर ही भूल गया है।
इसी क्रम में दूसरा लड़का आया और उस लड़के से बोला क्या बात है कहा घर है तुम्हारा? जमा करने वाले लड़का बोला मैं गोरखपुर से तीन लाख रुपए चोरी कर लाया हूं, लेकिन मैं अपना खाता नंबर ही भूल गया हूं। जब महिला अपने खाते से पैसा निकाली, तो पुनः दोनों लड़का उसके पास गया और दूसरा लड़का बोला आप ये तीन लाख रुपए रख लीजिए उसके बदले तीस हजार रुपए जो निकासी किए है, वह उसे दे दीजिए, जिससे कि वह अपना घर चला जाएगा।
यह बात किसी को कहिएगा नही। पहले वाले लड़के ने पॉलीथिन में भरे रुपए जैसे गड्डी उसके हाथ मे थमा दी। लालच में पर महिला ने बैंक से निकासी किए तीस हजार रुपए उसे दे दिया। उसके बाद दोनों लड़का मिलकर उसके हाथ से मोबाइल भी ले लिया और उसे वही रुकने को कहा। दोनों लड़का वहाँ से चला गया। जब महिला पॉलिथीन में बंद नोट देखी, तो उसमें नोट के बदले कागज का गड्डी मिला। महिला वही बेहोश हो गिर गयी, लेकिन बैंक कर्मी के सहयोग से थाना को सूचना दिया गया।
सूचना मिलते ही औंसी थाना पुलिस पंहुच छानबीन में जुट गयी।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि ठगी का शिकार हुए महिला के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है, आगे की करवाई की जारही है।