खबर दस्तक
मधुबनी/बेनीपट्टी :
धर्मेंद्र यादव
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल व्यवहार न्यायालय परिसर मे बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मधुबनी के निर्देशानुसार 05 जून 2025 को व्यवहार न्यायालय परिसर बेनीपट्टी में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर न्यायिक पदाधिकारी, अभियोजन पदाधिकारी, विद्वान् अधिवक्ता के साथ संयुक्त रूप से पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। यह पौधारोपण वन विभाग के सहयोग से किया गया। जल-जीवन हरियाली हर घर खुशयाली को दुखते हुए यह कार्यक्रम किया गया।
मानव विश्व पर्यावरण विज्ञान मे यह सर्वविदित है की पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में 5 जून को मनाया जाता है। वर्ष 1972 में पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। यह कई गैर-सरकारी संगठनों, व्यवसायों, सरकारी संस्थाओं द्वारा समर्थित है और पर्यावरण का समर्थन करने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्राथमिक आउट रीच दिवस का प्रतिनिधित्व करता है।
इस अवसर प्रभारी अपर मुख्य न्यायिक दडाधिकारी, मुंशिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी मो0 शुऐब, मनीष रंजन न्यायिक दंडाधिकारी बेनीपट्टी, अधिवक्ता संघ के महासचिव राजदेव प्रसाद, पूर्व महासचिव परमेश्वर यादव, चंदन कुमार एवं अन्य अधिवक्तागण, व्यवहार न्यायालय के नाजिर अशोक कुमार,न्याय कर्मी अर्जुन कुमार शाह, पवन कुमार साह, सुमित कुमार, शत्रुघन कुमार यादव, लोक अदालत के मो सलमान, लोक अभियोजन पदाधिकारी, दिव्यांश पांडे, अनुमंडल लोक अभियोजक सुभाष चंद्र मंडल के साथ अन्य न्यायकर्मी व अधिवक्तागण उपस्थित थे।