खबर दस्तक
दरभंगा
दरभंगा से भाजपा सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने कहा कि ग्लोबल वर्मिंग आज वैश्विक संकट के रूप में मानव समुदाय के लिए खतरा बन चुका है, जिसके लिए वृक्षारोपण करना आवश्यक है। जबकि दिनानुदिन बढ़ रहे जनसंख्या के कारण लोगों को ऑक्सीजन की प्राप्ति के लिए भी पौधारोपण होना जरूरी है।
हम सभी का पुनीत का कर्तव्य बनता है कि अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण कर दूसरे लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना चाहिए।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिले के बहादुरपुर स्थित संयुक्त कृषि कार्यालय के प्रांगण में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ आधा दर्जन फलदार पौधे का वृक्षारोपण करने के बाद उपरोक्त विचार व्यक्त किए। सांसद डॉ. ठाकुर ने वृक्षारोपण की वैज्ञानिक महत्ता पर चर्चा करते हुए कहा कि यह एक केवल प्रक्रिया ही नही है, बल्कि एक महत्वपूर्ण सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधि भी है जो जलवायु परिवर्तन के संतुलन के लिए आवश्यक है।
इस मौके पर संयुक्त निदेशक (शस्य) दरभंगा प्रमंडल दरभंगा, संजय नाथ तिवारी, जिला कृषि पदाधिकारी,दरभंगा डॉ. सिद्धार्थ, सहायक निदेशक उद्यान, दरभंगा नीरज कुमार झा, जिला कृषि/उद्यान कार्यालय कर्मी दिनेश लाल दास, अमित कुमार, दीपक कुमार आदि उपस्थित थे।