खबर दस्तक
नेपाल/ जनकपुरधाम :
मिश्री लाल मधुकर
विश्व पर्यावरण दिवस 5जून को नेपाल के जनकपुरधाम के मेयर के नेतृत्व में जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में 500 पौधारोपण किया गया। विभिन्न प्रजातियों केफलदार पौधा आम, कटहल, जामुन तथा विभिन्न प्रकार के फूल के पौधे शामिल हैं।
इस अवसर पर मेयर मनोज कुमार साह ने कहा कि विश्व भर में वृक्ष की अंधाधुंध कटाई के कारण ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ गया है। इससे निजात के लिए वृक्ष ही एक मात्र समाधान है। वन के मामले में नेपाल धनी था, लेकिन वृक्ष की कटाई से वन का क्षेत्रफल कम हो गया है, जिससे पानी का स्तर कम हो गया है। अधिकांश नदियां सूख गयी हैं। मधेश का उपजाऊ भूमि मरूभूमि बनता जा रहा है।
पौधारोपण के दौरान नेपाली कांग्रेस के नेता गणेश मिश्र नेपाल पत्रकार महासंघ धनुषा के उपाध्यक्ष अवधेश कामत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।