खबर दस्तक
मधुबनी / बिस्फी :
आगामी 7 जून को मनाए जाने वाले बकरीद पर्व को लेकर मधुबनी जिले के औसी थाना के परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ संतोष कुमार सिंह ने किया, जबकि संचालन थाना अध्यक्ष विकास कुमार ने की।
बैठक में जनप्रतिनिधियों, बुद्धिजीवी और स्थानीय लोग शामिल हुए. सभी ने प्रशासन को कहा कि क्षेत्र में हमेशा भाईचारा बना रहता है. दोनों समुदाय मिलकर पर्व मानते हैं। सीओ ने लोगों से अपील किया कि बकरीद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाई। कहा कि हर त्यौहार शांति भाईचारा का संदेश देता है।
मंदिर-मस्जिद की लड़ाई से किसी को लाभ नहीं होता। कहा कि कानून व्यवस्था बिगड़ने वालों को बक्सा नहीं जाएगा। प्रशासन पूरी तरह के सर्तक और सजग है। सोशल मीडिया से दूर रहने के अपील की। किसी भी तरह की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा, पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी।
वहीँ, थाना अध्यक्ष ने कहा की कुर्बानी के बाद बच्चे अवशेष को इधर-उधर ना फेके, इससे समस्या हो सकती है।
इस मौके पर मुखिया ऐनायतुल्लाह खाॅ, कलाम कुरेशी, मोहम्मद इमरान, सुनील सहनी सहित कई लोग उपस्थित थे।