खबर दस्तक
मधुबनी :
बिहार राज्यपाल के आदेश से बिहार सरकार खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के निदेशक सह विशेष सचिव विभूति रंजन चौधरी द्वारा मधुबनी जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का गठन किया गया है, जिसमें जिला दो प्रखंड प्रमुख में से खजौली प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा कुमारी को परिषद सदस्य के रूप में नामित किया गया है। इस उपभोक्ता संरक्षण परिषद का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
इस जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का गठन निम्नांकित रूप से पदेन अध्यक्ष जिला पदाधिकारी मधुबनी,सदस्य के रूप में नामित प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, उप विकास आयुक्त मधुबनी,अध्यक्ष जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषआयोग, जिला असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी,महाप्रबंधक, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी(आई.सी.डी.एस.), जिला माप एवं तौल पदाधिकारी, प्रबंधक जिला लीड बैंक के पदाधिकारी को परिषद
रूप में नामित किया गया है।
बिहार सरकार द्वारा जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद का गठन करने से जिले में परिषद द्वारा उपभोक्ताओं का खतरनाक वस्तुओं एवं सेवाओं के विपणन से बचाने, अनुचित व्यापार तरीके से सुरक्षित रखेगी। इसके अलाबे उपभोक्ताओं को वस्तुओं और सेवाओं की गुणवत्ता, मात्रा, क्षमता, शुद्धता, मानक और कीमत के बारे में सभी परिषद सदस्य द्वारा उपभोक्ताओं को शिक्षित करेगी।
इस बाबत जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद सदस्य प्रमुख कुमारी उषा ने बताया कि इस कमिटी के पास उपभोक्ता अपनी जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद सदस्य के पास शिकायत दर्ज करवा सकती है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता द्वारा शिकायत स समय से उन्हें निष्पादित करेगी, साथ ही परिषद द्वारा उपभोक्ताओं अपने हितों की रक्षा हेतु प्रेरित करेगी।
प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा को जिला खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के परिषद सदस्य के रूप में नामित करने पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामबाबू सिंह, प्रखंड वीसूत्री अध्यक्ष विनोद पांडेय, सांसद प्रतिनिधि शत्रुघ्न राउत, विधायक प्रतिनिधि शम्भु नाथ ठाकुर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य ने प्रमुख कुमारी उषा को बधाई दी है।

