- भाजपा लखनौर दक्षिण मंडल द्वारा कार्यक्रम हुआ आयोजित
खबर दस्तक
मधुबनी / लखनौर :
भारतीय जनता पार्टी लखनौर दक्षिण मंडल के अध्यक्ष ललन कान्त मिश्रा की अध्यक्षता में आज एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा देश की सेना के सम्मान में आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस तिरंगा यात्रा में हेमन्त झा, संजय राय, फुलदेव यादव, राम लखन साव, अशोक ठाकुर, राहुल मुखिया, श्रवण राय, राकेश मुखिया, वरुण ठाकुर एवं हिरा चौपाल सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने भारतीय सेना के शौर्य, बलिदान एवं देशभक्ति को नमन करते हुए युवाओं को देश सेवा के लिए प्रेरित किया।
वहीँ, तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण गूंज उठा।