खबर दस्तक
मधुबनी/कलुआही :
मधुबनी जिले के कलुआही के प्रखंड प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह(58) का निधन इलाज के दौरान बुधवार की अहले सुबह हो गई। वे दरभंगा के एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। प्रखंड क्षेत्र में अपने लोकप्रिय प्रमुख की मौत का खबर सुनते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। प्रखंड अंतर्गत पालीमोहन पंचायत के कर्पूर पाली निवासी सज्जन सिंह पालीमोहन पंचायत के लगातार तीन बार मुखिया पद पर निर्वाचित हुए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पहली बार 2001ई. में रिकॉर्ड वोट से जीत हासिल कर जिला स्तर पर उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी। उसके बाद आरक्षण नियमावली लागू होने पर 2006 एवं 2011ई. में अनारक्षित कोटि से मुखिया पद पर जीत हासिल किया।
2010ई. में बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी के रूप में लोजपा के टिकट से विधानसभा चुनाव लड़े और दूसरे स्थान रहे। 2016ई. में मुखिया पद आरक्षित होने पर पंचायत समिति सदस्य के रूप में 2021ई. में जीते। कलुआही प्रखंड प्रमुख पद पर 2021ई. में निर्विरोध निर्वाचित हुए।
गौरतलब है कि प्रमुख महेश चंद्र सिंह उर्फ सज्जन सिंह का राजनीतिक और सामाजिक जीवन पिछले पच्चीस साल से सफल रहा। सज्जन सिंह का पार्थिव शरीर पैतृक गांव कर्पूर पाली पहुंचने के बाद प्रखंड क्षेत्र सहित अन्य स्थानों से अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। अपने पीछे चार पुत्री और दो पुत्र छोड़ गए है, जिसमें दो पुत्री और एक पुत्र अविवाहित है। अंतिम संस्कार में मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र विवेक सिंह ने दिया।
जानकारी मिलने पर विधान परिषद सदस्या अंबिका गुलाब यादव, बीडीओ स्वर्ण वर्षा, सीओ मुकेश सिंह, पूर्व प्रमुख संजीव रॉय, जिला परिषद प्रतिनिधि धर्मेन्द्र कुमार, उप प्रमुख चंदन प्रकाश, पूर्व जिला परिषद ममता देवी सहित सभी पंचायत के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य अंतिम दर्शन करने उनके निवास पर पहुंचे। उनके निधन पर विधायक विनोद नारायण झा, डॉ. बी. झा मृणाल, पूर्व प्रमुख जीबछ यादव, खजौली पूर्व प्रमुख संजीव राय, महिला नेत्री राजश्री किरण, सीपीएम नेता दिलीप झा, पूर्व मुखिया अजय कुमार झा, पैक्स अध्यक्ष सुरेश प्रसाद साहू, जदयू नेता केदारनाथ भंडारी, उदयकांत चौधरी, राजद नेता शंभू प्रसाद यादव, कांग्रेस नेता सुनील झा, रामएकबाल पासवान सहित अन्य लोगों ने गहरा दुःख जताया है।