खबर दस्तक
मधुबनी :
कॉपरेटिव बैंक सीसी ऋण जमा नहीं करने बाले ऋणियों के लिए वारंट सप्ताह चला रहा है। ऋण की राशि जमा नहीं करने वाले पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार किया जाएगा। बैंक के एमडी सुदर्शन कुमार ने कहा कि नरपति नगर पैक्स अध्यक्ष को जल्द गिरफ्तारी को लेकर सकरी थाना को वारंट का नोटिस भेजा गया है।
क्या है मामला :
कॉपरेटिव बैंक से सीसी ऋण लेकर धान खरीद नहीं करने बाले चार पैक्स अध्यक्ष पर सहकारिता विभाग के नियम के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। दर्ज प्राथमिकी की नोटिस देने के बाद भी चार पैक्स अध्यक्ष ऋण की राशि जमा नहीं कर रहे है, जिसके बाद सहकारिता विभाग बिहार एवं उड़ीसा नीलाम पत्र एक्ट के तहत करवाई शुरू कर दिया गया है।
जिला सहकारिता पदाधिकारी सुदर्शन कुमार ने कहा कि विभाग के नियम के तहत चार पैक्स अध्यक्ष पर प्रपत्र 7 निर्गत किया गया, जो ऋणी तीस दिन के भीतर अगर अपना पक्ष नहीं रखता है, तो उस पैक्स अध्यक्ष पर प्रपत्र 17 निर्गत किया जाएगा, साथ ही डी डब्लू एवं बी डब्लू के तहत जेल भेजने को लेकर संबंधित थाना को कहा जाएगा।
किस पैक्स पर किया गया कानूनी कारवाई :
रहिका सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक से मिली जानकारी के अनुसार बिहार सहकारिता एक्ट के तहत ऋण लेकर राशि जमा नहीं करने वाले तीन पैक्स अध्यक्ष पर सर्टिफिकेट केश किया गया है, जबकि एक पैक्स के द्वारा सर्टिफिकेट केश के बाद भी जवाब नहीं मिलने के कारण वारंट जारी किया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी :
जिला सहकारिता पदाधिकारी सह एमडी सुदर्शन कुमार ने कहा कि नरपत नगर पैक्स अध्यक्ष प्रवीण कुमार मंडल पर 80 लाख से ज्यादा राशि बकाया होने के बाद पहले उनके ऊपर सर्टिफिकेट केश किया गया। बावजूद उनके तरफ से किसी तरह के अपना पक्ष नहीं रखने पर सहकारिता विभाग से वारंट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही अन्य तीन पैक्स अध्यक्ष पर सर्टिफिकेट केस के जवाब नहीं मिलने के कारण उन पर भी वारंट जारी किया जाएगा। श्री कुमार ने कहा कि कंचन देवी पति राकेश राज पैक्स अध्यक्ष छजना पैक्स ग्राम सखुआ पोस्ट भपटीयाही प्रखंड लौकही पर 14 लाख 90 हजार राशि बकाया है, जबकि नीरज कुमार सिंह पैक्स अध्यक्ष नरहीया दक्षिणी पंचायत पैक्स अध्यक्ष पर 12 लाख 32 हजार राशि बकाया है, वहीँ, मदन कुमार यादव इनरवा पंचायत पैक्स अध्यक्ष प्रखंड घोघरडीहा पर 10 लाख 63 हजार राशि बकाया होने के कारण इन सभी पैक्स पर भी जल्द ही वारंट जारी किया जाएगा।
बैंक के अध्यक्ष रमन कुमार सिंह ने कहा कि जो पैक्स अध्यक्ष राशि लेकर धान खरीद नहीं किया, उनको चाहिए कि वे समय से बैंक का राशि जमा कर दे राशि जमा नहीं होने पर बैंक की आर्थिक स्थिति खराब होने की संभावना है। अध्यक्ष श्री सिंह ने सभी बकायेदार को एक सप्ताह के भीतर बकाया राशि जमा करने का आग्रह किया है।
