खबर दस्तक
दरभंगा :
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर दरभंंगा जिला में विश्व साइकिल दिवस तीन जून से विश्व पर्यावरण दिवस पाँच जून तक विशेष अभियान चलाकर मतदान का महत्व और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर आज समाहरणालय के सभाकक्ष के पास से जिला के काफी संख्या में दिव्यांगजनो, छात्र और छात्राएं के माध्यम से रैली निकाली गई। रैली में सम्मिलित सभी दिव्यांगजन, छात्राओं एवं अधिकारियों को स्वीप के माध्यम से यूनिक टोपी और टीशर्ट प्रदान किया गया, जिससे वातावरण काफी मनमोहक हो गया। रैली समाहरणालय सभागार से आरंभ होकर लहेरियासराय टावर – लोहिया चौक-माउन्ट समर स्कूल-रेलवे स्टेशन आदि मार्गों से होकर कर नेहरू स्टेडियम दरभंगा पहुँचा। रैली का नेतृत्व जिला स्वीप आईकॉन मणिकांत झा कर रहे थे।
वरीय उप समाहर्ता प्रियंका कुमारी और सोनल कुमार महतो ने भी साइकिल चलाकर अभियान मे शामिल हुए। उप विकास आयुक्त चित्रगुप्त कुमार, उप निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क सत्येन्द्र प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, वरीय उपसमाहर्ता वृषभानु कुमारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नेहा कुमारी संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को रवाना किये। नेहरू स्टेडियम मे सभी प्रतिभागी तथा उपस्थित पदाधिकारियों ने मतदान में भाग लेने तथा पर्यावरण बचाने का शपथ लिया। रैली को संबोधित करते हुए सुरेश कुमार उप निर्वाचन अधिकारी ने दिव्यांग जनों को मतदान का महत्व तथा ऐप की जानकारी दी गई।