खबर दस्तक
मधुबनी/झंझारपुर :
मधुबनी जिले के झंझारपुर में कृषि विज्ञान केन्द्र सुखेत व कृषि विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान मधेपुर तथा फुलपरास प्रखंड में आयोजित किया गया। केवीके के एक टीम मधेपुर प्रखंड के तरडीहा पंचायत जिसमें आठ गांवों के किसानों की भागीदारी रही। बाथ पंचायत के दो गांवों और पंचही पंचायत में चलाया गया, जिसमें टीम के सदस्यों में डॉ संजय कुमार वरीय वैज्ञानिक क्षेत्रीय अनुसंधान संस्थान झंझारपुर, डॉ रीता देवी यादव वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र सुखेत, डॉ विनोद कुमार पाड़ला, राष्ट्रीय मखाना अनुसंधान संस्थान, दरभंगा तथा प्रतीक कुमार ने प्रतिभाग किया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन पर चर्चा किया गया, जिसमें मिट्टी सुधार, मिट्टी जांच, जीरो बजट खेती, कृषि विभाग से मिलने वाली विभिन्न अनुदान, योजनाओं और सुविधाओं के बारे में बताया गया। कृषि की मूलभूत समस्याओं को देखते हुए खेती के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यों, कृषि विज्ञान केन्द्र की भूमिका के बारे में बताया गया।
इस कार्यक्रम में प्रखंड में कृषि विभाग के प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश प्रसाद सिंह, प्रखंड स्तर के कृषि विभाग के कर्मचारी रामवीर, बृजेश कुमार पाल, अरुण कुमार कामत, सुर्यनारायण भारती, कुमारी अर्चना तथा प्रखंड के मुखिया की भागीदारी रही। जीरो टिलेज खेती, मिट्टी जांच के फायदे, बीजोपचार, बीजमृत बनाने की विधि, जीवामृत बनाने की विधि, केचुआ खाद बनाने के फायदे, उसमें रोजगार की संभावनाएं, वैकल्पिक खेती जैसे मशरूम उत्पादन, समेकित कृषि प्रणाली, कृषि उत्पाद को प्रसंस्करण द्वारा वैल्यू बढ़ाना और किसानों के आय को बढ़ावा देना आदि पर चर्चा किया गया।