खबर दस्तक
मधुबनी/फुलपरास :
जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है। इसी क्रम में सुभाष कुशवाहा आज मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
इस बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत सदर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां महासचिव सुभाष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा ने जन सुराज पार्टी अनुमंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के पूर्व प्रेसवार्ता आयोजित किया गया।
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुभाष कुशवाहा ने कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक-से-अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है। उन्होंने मीडिया के माध्यम से फुलपरास के लोगों से आग्रह किया कि इस बार जाति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें। आपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें। बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा समेत जिला सचिव शौकत अली, जिला अभियान समिति राम कुमार मंडल, अनुमंडल सचिव विनीत झा, अनुमंडल उपाध्यक्ष मो. शाहनवाज, अनुमंडल महिला अध्यक्ष कल्पना मिश्रा, विधानसभा प्रभारी जागेश्वर मोची, अनुमंडल युवा अध्यक्ष रौशन रंजन, राज्य समिति सदस्य मनोज बिहारी, विधानसभा प्रभारी सुजनकांत ठाकुर समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।