अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए जन सुराज पार्टी बेहतर विकल्प : सुभाष कुशवाहा
खबर दस्तक
मधुबनी/झंझारपुर :
जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा मधुबनी जिले के अपने तीन दिवसीय यात्रा के दौरान मंगलवार को झंझारपुर अनुमंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उनका यह दौड़ा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से है। 60 दिनों तक उनका दौड़ा बिहार के हरेक अनुमंडल करेंगे। इसी क्रम में सुभाष कुशवाहा आज मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल अध्यक्ष दीपक पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
इस बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत सदर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जहां महासचिव सुभाष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की। वे प्रेस वार्ता कर मीडिया से कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए बिहार में जन सुराज पार्टी ही विकल्प है। कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है।
इस बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा समेत अनुमंडल अध्यक्ष दीपक पोद्दार, प्रदेश कोर कमिटी सदस्य केशव भंडारी, राज्य समिति सदस्य राज कुमार, जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार ठाकुर, राज्य समिति सदस्य गोपाल यादव, अनुमंडल महासचिव राजेश कुमार झा, अनुमंडल महिला अध्यक्ष पिंकी मिश्रा, अनुमंडल अभियान समिति अभिनय देव पासवान, अनुमंडल उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, प्रखंड प्रभारी ललन कामत, विधानसभा प्रभारी दिगंबर कामत, विधानसभा प्रभारी सुजनकांत ठाकुर, मधेपुर प्रखंड अध्यक्ष भूपेन्द्र झा, अंधराठाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष सत्य नारायण शर्मा झंझारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष कौशल मोहन, प्रखण्ड महिला अध्यक्ष पूजा झा, महासचिव सुभाष कामत, युवा अध्यक्ष सुरेश कुमार कुशवाहा, किसान अध्यक्ष संतोष राय, मधेपुर युवा अध्यक्ष महेश महान, अंधराठाढ़ी विधान सभानविजय मिश्रा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।