खबर दस्तक
मधुबनी/लदनियां :
मधुबनी जिले के लदनियां प्रखंड क्षेत्र में सोमवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंधी एवं तेज हवा के कारण विधुत तार एवं इंसुलेटर को क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे सम्पूर्ण प्रखंड क्षेत्र में विधुत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गया है। सबसे अधिक परेशानी लदनियां तेनुआही फीडर के उपभोक्ताओं को उठाना पड़ता है। सोमवार रात जो विधुत आपूर्ति व्यवस्था बंद हुई, वह बिजली सुबह लगभग 10बजे आशिंक रूप से बहाल हुई, लेकिन दिन से लेकर रात भर बिजली आपूर्ति व्यवस्था आंख मिचौली और लो वोल्टेज ड्रामा की समस्या से लोग जुझते रहे।
बिजली न होने से गर्मी में लोग परेशान दिखे वहीं पानी की आपूर्ति को लेकर भी लोग परेशान दिखे। विधुत संचालित मोटरें बंद रहने से घरों में पानी की किल्लत देखने को मिला। लोगों को पानी के लिए स्वयं के चालकों से पानी भरते देखा गया। समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों ने बताया कि विभाग की ओर से कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है। वहीं विधुत विभाग के अधिकारी दिन भर केवल आश्वासन दे रहे हैं कि फाल्ट का पता लगाया जा रहा है और पेट्रोलिंग जारी है। लोगों ने विभाग से जल्द स्थाई समाधान कर निर्वाध बिजली की आपूर्ति की मांग की है।