खबर दस्तक
मधुबनी/समस्तीपुर :
पंडौल- जयनगर रेल खंड पर दिनांक 1 जून 2025 को आए आंधी-तूफान के कारण पंडौल से जयनगर रेलखंड के बीच पेड़ के ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर) पर गिर जाने से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस कारण इस मार्ग पर रेल यातायात प्रभावित हुआ। रेल प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए पंडौल-मधुबनी रेल खंड में ओएचई मरम्मत का कार्य पूर्ण कर प्रातः 05:00 बजे तक सामान्य संचालन बहाल कर दिया गया है। हालांकि, मधुबनी से राजनगर के बीच ओएचई बाधा अब भी जारी है। जिसके कारण कई ट्रेन प्रभावित हुई है। रेल विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार प्रभावित ट्रेनों की स्थिति निम्न प्रकार है:-
- आंशिक रूप से रद्द/शॉर्ट टर्मिनेटेड ट्रेनें (01.06.2025):
- 55513 (समस्तीपुर-जयनगर) – समाप्ति: सकरी
- 15528 (पटना-जयनगर) – समाप्ति: दरभंगा
- 15550 (पटना-जयनगर) – समाप्ति: सकरी
- 75216 (रक्सौल-जयनगर) – समाप्ति: दरभंगा
- पूर्णतः रद्द की गई ट्रेनें:
- 55517 (दरभंगा-जयनगर) – दिनांक 01.06.2025
- 55514 (जयनगर-समस्तीपुर) – दिनांक 02.06.2025
- 75210 (जयनगर-समस्तीपुर) – दिनांक 01.06.2025
- आंशिक रूप से प्रारंभ/शॉर्ट ओरिजिनेटेड ट्रेनें (02.06.2025):
- 15527 (जयनगर-पटना) – प्रारंभ: सकरी
- 15284 (जयनगर-मुजफ्फरपुर) – प्रारंभ: दरभंगा
- 15549 (जयनगर-पटना) – प्रारंभ: सकरी
- 75215 (जयनगर-रक्सौल) – प्रारंभ: दरभंगा
- देरी से चल रही प्रमुख ट्रेनें:
- 12562 (मधुबनी आगमन 20:05 / प्रस्थान 22:35)
- 18106 (मधुबनी आगमन 20:00)
- 15550 लहेरियासराय आगमन 20:43)
- 14650 (समस्तीपुर आगमन 20:42 / प्रस्थान 22:16; मुक्तापुर प्रस्थान 22:30)
- 94804 (समस्तीपुर आगमन 21:38)
- 11061 (खुदीराम बोस पूसा आगमन 21:20)
- 15554 (जयनगर निर्धारित प्रस्थान 20:10 / पुनः निर्धारित 01:00)
5. रद्द गाड़ियाँ:
- गाड़ी संख्या 75207 (समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर) – दिनांक 02.06.2025 को रद्द रहेगी।
6. आंशिक समाप्ति (Short Termination):
- गाड़ी संख्या 11061 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल- जयनगर) – (दिनांक 31.05.2025 को यात्रा प्रारंभ करने वाली)मधुबनी स्टेशन पर आंशिक समाप्त होगी।
- गाड़ी संख्या 13185 (सियालदह-जयनगर) – (दिनांक 01.06.2025 को खुलने वाली) मधुबनी स्टेशन पर आंशिक समाप्त होगी।
7. आंशिक प्रारंभ (Short Origination):
- गाड़ी संख्या 11062 (जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल) – दिनांक 02.06.2025 को मधुबनी स्टेशन से खुलेगी।
- गाड़ी संख्या 12435 (जयनगर-आनंदविहार टर्मिनल) – दिनांक 02.06.2025 को मधुबनी स्टेशन से खुलेगी।
- गाड़ी संख्या 13186 (जयनगर-सियालदह) – दिनांक 02.06.2025 को मधुबनी स्टेशन से खुलेगी।
रेलवे ने अद्यतन स्थिति जारी करते हुए यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व संबंधित गाड़ियों की अद्यतन जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप अथवा हेल्पलाइन नंबर 139 से प्राप्त करें। जिससे कि यात्री को अद्यतन जानकारी रहने से किसी प्रकार की असुविधा न हो।