खबर दस्तक
मधुबनी:
हिन्दी भाषा के सतत विकास एवं संवर्धन को समर्पित पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी शिलांग मेघालय के तत्त्वावधान में रविवार को आयोजित त्रिदिवसीय 19वीं लेखक मिलन शिविर श्री राजस्थान विश्राम भवन गाड़ीखाना शिलांग में आयोजन किया गया। जहां जिले के दो साहित्यकारों को श्री जीवन राम मूंगी एवं देवी गोयनका सम्मान से सम्मानित किया गया। जिले के दो साहित्यकारों को सम्मान मिलने पर स्वचालित कविगोष्ठी के संयोजक प्रो० जे० पी० सिंह, सह संयोजक उदय जायसवाल, ज्योति रमण झा सहित कई साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया।
मधुबनी जिले के कवि एवं साहित्यकार राष्ट्रीय कवि संगम मधुबनी सह अध्यक्ष सह प्राचार्य प्रो० शुभ कुमार वर्णवाल एवं प्रांतीय महामंत्री डॉ० राज कुमार भारती को उनके समग्र लेखन साहित्य धर्मिता भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक कार्यों के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयास को लेकर पुरस्कृत किया गया। श्री जीवन राम मुंगी देवी गोयनका स्मृति सम्मान तथा डॉ० संगीता वर्णवाल को “डॉ० महाराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान” से विभूषित किया गया। जिले के साहित्यकार को मिला सम्मान जिले के कवि-साहित्यकारों के लिये गौरव की बात है।
जिले के साहित्यकार को सम्मान मिलने पर स्वचालित कविगोष्ठी के संयोजक प्रो० जे० पी० सिंह, सह संयोजक उदय जायसवाल, ज्योति रमण झा, प्रो० नवोनाथ झा, वेदानन्द साह, जगदीश प्रसाद मंडल, रामेश्वर निशांत, विनयानंद झा, भोलानंद झा, डॉ० विनय विश्वबंधु, ऋषि देव सिंह, डॉ० बिजय शंकर पासवान, दयानंद झा, रेवती रमण झा, झौली पासवान, गोपाल झा “अभिषेक”, सुभाष चंद्र झा “सिनेही”, प्रो० आशुतोष कुमार सिन्हा, दयाशंकर मिथिलांचली, बंशीधर मिश्र, चन्द्रेश्वर खां, सुभेश चन्द्र झा, दिलीप कुमार झा, शिव नारायण साह, डाॅ० रानी झा, मालती मिश्रा, अनुपम झा, अनामिका चौधरी, बीभा विभासित, आनन्द मोहन झा, प्रभाष पाठक, प्रो० लाल बाबू साह, मृणाल कान्त सिंह “मून”, ललन झा, प्रभाष मिश्रा, कुलदीप सिंह, प्रदीप लाडिया, विजय कुमार राउत, अधिवक्ता आरिफ हुसैन, प्रदीप कुमार महतो, डॉ० संजीव शमा, डाॅ० अनिल ठाकुर, उमेश मण्डल, गौरीशंकर साह सहित कई साहित्यकारों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।