खबर दस्तक
मधुबनी/फुलपरास :
मधुबनी जिले के फुलपरास प्रखंड कृषि कार्यालय के ई-किसान भवन के सभागार में शारदीय खरीफ महाअभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख राम पुकार यादव द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर किसानों को प्राकृतिक खेती, मोटा अनाज, तथा खरीफ फसल अंतर्गत धान एवं डैचा बीज वितरण की विस्तृत जानकारी दी गई, साथ ही वैज्ञानिक तरीके से खेती की उपज बढ़ाने के उपायों पर भी चर्चा की गई।
मौके पर किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा की गईं, जिससे वे आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ सकें।
इस कार्यक्रम में प्रखंड के सभी कर्मी, आत्मा अध्यक्ष, लेखपाल सौरभ कुमार झा, एवं कार्यपालक सहायक संजय कुमार यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।