खबर दस्तक
मधुबनी/जयनगर :
जन सुराज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा इन दिनों संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से बिहार के अनुमंडल दौरे पर है। इसी क्रम में सुभाष कुशवाहा आज मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल पहुंचे, जहां उन्होंने अनुमंडल अध्यक्ष राम नारायण पंडित की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
इस बैठक में जिला संगठन इकाई के वरीय पदाधिकारी समेत जयनगर अनुमंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए, जहाँ दुल्लीपट्टी की मुखिया सह मुखिया संघ की जिलाध्यक्ष रूपम कुमारी ने मिथिला परंपरा अनुसार पाग, दोपट्टा एवं फूलमाला से इनका स्वागत किया।
जयनगर पहुंचे सुभाष कुशवाहा ने कहा अपने बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए करें वोट :
प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा आज जयनगर पहुंचे, जहां उन्होंने जन सुराज अनुमंडल कार्यालय जयनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मौके पर महासचिव सुभाष कुशवाहा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
बैठक के बाद प्रेसवार्ता आयोजित किया गया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए सुभाष कुशवाहा ने कहा कि जन सुराज बिहार की जनता के लिए एक बेहतर विकल्प के रूप में तैयार है। जन सुराज की सोच अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यकर्ताओं को बूथ कमिटी बनाने और मजबूत करने पर जोड़ दिया जा रहा है।
उन्होंने मीडिया के माध्यम से मधुबनी के लोगों से आग्रह किया कि इस बार जाति से ऊपर उठकर अपने बच्चों के लिए वोट करें। आपने बच्चों को अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।
बैठक में ये सभी गणमान्य नेता हुए शामिल :
इस बैठक में प्रदेश संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा समेत पूर्व जिला प्रवक्ता मनीष कुमार झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुपम कुमारी, पूर्व जिला संयोजक विरेन्द्र यादव, जिलाध्यक्ष वशिष्ठ नारायण झा, मधुबनी सदर अनुमंडल जिला संगठन सुनील मंडल, महासचिव सुजीत साह, रोहित यादव, प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप राय, सरोज यादव, लक्मण यादव, राजेश मंडल, रीना देवी, निर्मला कुमारी, प्रीति कुमारी, रामहर्ष राय, मदन झा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।