खबर दस्तक
दरभंगा :
भारतीय जनता पार्टी लहेरियासराय दक्षिणी मंडल कार्यसमिति की बैठक अध्यक्ष श्रवण महतो की अध्यक्षता में दारूभट्टी चौक स्थित महासेठ धर्मशाला में सम्पन्न हुई। बैठक में अहिल्याबाई होलकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। कार्यसमिति को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर कहा कि भाजपा देश की इकलौती पार्टी है। जिसका संगठन विश्व की लोकतांत्रिक व्यवस्था में एक उदाहरण है, जहां पार्टी का एक साधारण कार्यकर्ता भी शीर्ष नेतृत्व के पद भी बन सकता है।
सांसद डॉ. ठाकुर ने कार्यसमिति की बैठक में बूथ सशक्तिकरण पर जोर देते हुए कहा कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर गांव तथा टोले मुहल्ले में लोगों के बीच जानकारी देने के लिए बूथ का मजबूत होना आवश्यक है। सांसद डॉ. ठाकुर भाजपा नेतृत्व के हर बुथ टेन यूथ के संकल्पों को पूरा करने का आह्वान करते हुए कहा कि युवाओं महिलाओं तथा समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों को जागरूक कर सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देने का काम करे।
इस बैठक में भाजपा पश्चिमी अध्यक्ष आदित्यनारायण मन्ना, जिला महामंत्री सुजित मल्लिक, संतोष पोद्दार, कोषाध्यक्ष बब्लू पंजियार, उदय शंकर चौधरी, अविनाश साह, प्रमोद मंडल, मंडल महामंत्री राकेश कुमार स्वर्णकार, वार्ड पार्षद विकास रजक, अविनाश सहनी, राजू पासवान, आशुतोष आशीष, राकेश रौशन बिट्टू, अशोक पासवान, विकास विवेक चौधरी, मीरा मेहता, राकेश झा, आशुतोष झा, अशोक नायक, उमेश चौधरी आदि मौजूद थे।