MADHUBANI NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिले के पंडौल प्रखंड अंतर्गत सरिसबपाही पश्चिमी पंचायत में भाजपा हरिपुर मंडल अध्यक्ष मनीष झा उधब के अध्यक्षता में भाजपा मंडल कार्यसमिति का बैठक किया गया।
मंच संचालन मंडल महामंत्री चन्दन साह ने किया और धन्यवाद मंडल महामंत्री शैलेन्द्र ठाकुर ने किया।
मौके पर मंडल प्रभारी प्रमोद सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर मोदी सरकार के योजना पर लोगों से चर्चा करें जानकारी दें और अपने बूथ पर लोगों की समस्या को दूर करें।
वहीँ, प्रखंड बीस सुत्री अध्यक्ष सतीश दास ने कहा कि कार्यकर्ताओं की प्रखंड स्तरीय समस्या हो, तो प्रखंड बीस सुत्री कार्यालय आवें।
मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के पुर्व अध्यक्ष रायबहादुर चौधरी ने आपरेशन सिन्दूर कि सफलता पर मोदी जी को धन्यवाद दिया और भारतीय सेना के शौर्य व साहस पर गर्व की बात कही और मंडल पदाधिकारी को पंचायत में घुमकर बूथ की सुची देखें और उसे सही करें।
इस बैठक में मनोज चौधरी, पवन झा , दीपक झा, विभुति नाथ झा, मनोज झा, दिलचन मंडल, हरे राम यादव, सुनील मंडल, प्रकाश यादव, दिलीप कामत, लक्ष्मी देवी, संजय यादव, भैरव झा, चन्दन मिश्रा समेत सभी मंडल पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।