MADHUBANI / RAHIKA NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी/रहिका :
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति थाना अध्यक्ष रविंद्र राम के नेतृत्व में कांड में फरार चल रहे दो अभियुक्तो को बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के भगवतीपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान भगवती पुर गांव निवासी सूर्य भूषण पांडे ऊर्फ मनोज पांडे के पुत्र देवांशु कुमार ऊर्फ निवांशु कुमार एवं सूर्यासु कुमार ऊर्फ सुधांशु कुमार के रूप में किया गया, जो प्राथमिकी के नामजद आरोपी है। थाना अध्यक्ष रविंद्र राम ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त लगभग एक वर्षो से कांड में फरार चल रहा था। हमारे पुलिस बल के द्वारा प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त के गांव से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध वादी बेचन खतवे ऊर्फ बेचन दास साकिन अगई थाना बेनीपट्टी ने मारपीट गाली-गलौज को लेकर मुकदमा दर्ज करवाया था। उसी मामले मे दोनों सगे भाई फरार चल रहा था। गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनों सगे भाई को न्यायिक हिरासत में लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।