MADHUBANI / JHANJHARPUR NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी/झंझारपुर :
मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन परिसर में खरीफ महा अभियान 2025 के तहत प्रखंड स्तरीय खरीफ महोत्सव सह कर्मशाला व उपादान वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन आत्मा अध्यक्ष महेश्वर ठाकुर की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत बीडीओ अभिलाषा पाठक, सीओ प्रशांत कुमार झा, आत्मा अध्यक्ष महेश्वर ठाकुर, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुमार, प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी अस्मिता सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन अजय दास ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ अभिलाषा पाठक ने अन्न एवं पोषक विषय पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने किसानों को लाभ बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती पर जोर देने को कहा। वहीं सीओ प्रशांत कुमार झा ने सामूहिक खेती पर जोर दिया, जिससे अधिक आमदनी होने की बात कही। उन्होंने तिगुना लाभ देने की खेती पर बल दिया।
वहीँ, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अमरजीत कुमार ने मिट्टी जांच, बीज उपचार से संबंधित जानकारी दिया। इस दौरान मोटा अनाज की खेती करने के लिए किसानों को जागरूक किया गया। कहा कि हम लोग मोटा अनाज से दूर भाग रहे हैं। मोटा अनाज से हमारे शरीर में कई प्रकार की विटामिन मिनरल्स एवं शक्तियां मिलती है। नेचुरल खेती करने ओर बल दिया।
वहीँ, आत्मा अध्यक्ष महेश्वर ठाकुर ने खरीफ मौसम से संबंधित बीज की जानकारी के साथ मक्का, महुआ लगाने की जानकारी दी गई।
मौके पर प्रशिक्षु प्रखंड कृषि पदाधिकारी अस्मिता सिन्हा ने मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार में 90 फीसदी अनुदान पर तथा मक्का की खेती सभी पंचायत में क्लस्टर लगाया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान पाँच क्वींटल ढैचा बीज का भी वितरण किया गया। नवानी, सुखेत, रैयाम पश्चिम गांव में प्राकृतिक खेती चयन किया गया है। पचास एकड़ जमीन में बिना केमिकल का उत्पादन किया जाएगा। किसानों को मोटिवेट करने के लिए कृषि सखियां बहाल होगी, जो जीविका समूह से ली जाएगी। एक गांव में 125 किसान को प्राकृतिक खेती की जानकारी दस कृषि सखियां देगी। आत्मा अध्यक्ष कृषि वैज्ञानिक किसान के द्वार केंद्रीय कार्यक्रम की शुरुआत 29 मई से 12 जून तक होगी। इसी कार्यक्रम शनिवार को महेश्वर ठाकुर के आवास पर कृषि वैज्ञानिक जुड़ेंगे।
इस कार्यक्रम में कृषि समन्वयक विजय कुमार यादव, बीटीएम ओम शंकर श्रीवास्तव, कार्यपालक सहायक कुमार धीरज, किसान सलाहकार अरविंद चौधरी, मनोज ठाकुर, राधा रमन मंडल, संतोष राम, अमित कुमार, दिनेश रमन, जितेंद्र चौधरी, शंभू कामत सहित किसान सुरेश सिंह, सुंदर श्याम मिश्र, वीरेंद्र झा, रामकिशोर मंडल, सतनारायण मंडल, बिंदेश्वर राउत, समयुद्दीन अंसारी आदि मौजूद थे।

