MADHUBANI / KHAJAULI NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी/खजौली :
मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ई-किसान भवन के सभागार में खरीफ महाभियान 2025 सह प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण एवं उत्पादन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड आत्मा अध्यक्ष विलट प्रसाद सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड प्रमुख कुमारी उषा, जिला पार्षद जितेन्द्र कुमार भारती, बीएओ रास बिहारी,आत्मा अध्यक्ष विलट प्रसाद सिंह, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार, कृषि वैज्ञानिक मंगलानन्द मिश्र, प्रभारी बीएओ गीता कुमारी, विधायक प्रतिनिधि शंभूनाथ ठाकुर, भाजपा पश्चमी मंडल अध्यक्ष विनोद पांडेय, केडी सिंह के द्वारा किया गया।
इस दौरान उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषकों को कृषि से संबंधित जानकारी दी गई।