MADHUBANI / RAJNAGAR NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी/राजनगर :
मधुबनी जिले के राजनगर थाना अंतर्गत रांटी मोहनपुर गाँव निवासी कुख्यात इनामी अपराधी किशुन यादव,पिता का नाम-सहदेव यादव ने शुक्रवार को मधुबनी कोर्ट ए.सी.जी.एम. फस्ट तेज कुमार के समक्ष सरेंडर किया।
अभियुक्त किशुन यादव मधुबनी जिले के कुख्यात इनामी अपराधी मे है, और कई कांडो में मुख्य आरोपी है। अपराधी किशुन यादव वर्षो से फरार चल रहा था। इनके द्वारा रांटी इस्थित मिथला मिट हॉउस के सामने दिनदहाड़े संजीत यादव,पिता का नाम-इंद्रदेव यादव,पता-रांटी मोहनपुर,थाना-पंडौल,जिला-मधुबनी निवासी को गोलीमार हत्या कर दिया गया था। साथ ही 18 जनवरी 2023 को दीपक यादव,पिता का नाम-रामदयाल यादव, पता-रांटी मोहनपुर,थाना-पंडौल, जिला-मधुबनी निवासी को अपने सहयोगियों के द्वारा गोली मारकर हत्या कर दिया था।
किशुन यादव अपराधिक इतिहास इस प्रकार है :-
राजनगर थाना कांड संख्या-108/22 दिनाँक01/05/22, धारा 302, /120 बी भा०द०वि० एवं 27आर्म्स एक्ट,
राजनगर थाना कांड संख्या-62/22, दिनाँक 20/ 03/ 22, धारा 302/22, 143/341/323/307 भा०द०वि० एवं आर्म्स एक्ट, राजनगर थाना कांड संख्या-09/23, दिनाँक 19/01/2023, धारा 302/120बी भा०द०वि० एवं 27आर्म्स एक्ट, कलुआही थाना संख्या-168/23, दिनाँक 08/08/23,
धारा 302/201/34 भा०द ०वि ० 27 आर्म्स एक्ट।
उक्त कुख्यात अपराधी धर-पकड़ के लिए पुलिस लागातार छापेमारी करती थी, पर पुलिस की भनक लगते मौके फरार हो जाता था। मधुबनी पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पहले पचास हजार ईनाम घोषित किया था। पीड़ित पक्ष कुख्यात अपराधियों फरार रहने से पीड़ित पक्ष के परिवार भय से सहमे रहते थे और लागातार अपनी सुरक्षा हेतु वरिय पदाधिकारी के कार्यालय में गुहार लगते थे। अब अभियुक्त के सरेंडर करने पीड़ित परिवार राहत कई सांस ली है।