MADHUBANI / KHAJAULI NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी / खजौली :
कांग्रेस पार्टी का हर घर झंडा अभियान के तहत जिले के खजौली विधानसभा के कई प्रखंड में यह अभियान कांग्रेस के अनुरंजन सिंह(प्रदेश महासचिव,युवा कांग्रेस,बिहार) के नेतृत्व में चलाया गया।
इस मौके पर मौजूद कांग्रेस के अनुरंजन सिंह ने कहा कि ‘हर घर झंडा’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से इस अभियान को और तेज गति से चलाने का आह्वान किया।
आज कांग्रेस का हर घर झंडा अभियान के तहत आज 33-खजौली विधानसभा के बैरा, शिलानाथ, परसा क्षेत्र के वार्ड संख्या -03,04 एवं 10 में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुरंजन सिंह एवं जयनगर नगर अध्यक्ष आभास उर्फ़ गुड्डू साह की मौजूदगी में ग्रामीणों के रजामंदी से उनके घरों पर कांग्रेस का झंडा लगाया।
इस मौके पर एनएसयूआई के अध्यक्ष शेख इम्तियाज अहमद, कपिलदेव, घर्मेन्द कुमार, अधीन ठाकुर, सुखचन्द्र कामत, राघे कामत, अब्दुल खालिक, मोहम्मद नईम, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद शमसुल, मोहम्मद अनवारुल हक़, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अमीरुल, मोहम्मद समीरुल, मोहम्मद सगीर अहमद सहित अन्य युवा कांग्रेस के साथी उपस्थित थे।