MADHUBNANI/ SSB NEWS :
खबर दस्तक
मधुबनी :
मधुबनी जिले में भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर के सीमा चौकी हरने के जवानों द्वारा सीमा पर 900 ग्राम गांजा सहित एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार किया।
दिनांक 23 मई 2025 48वीं वाहिनी की भारत-नेपाल सीमा चौकी हरने के जवानों की विशेष गश्ती टीम द्वारा भारत नेपाल सीमा सीमा स्तम्भ संख्या-280/32 के निकट, भारतीय क्षेत्र की तरफ लगभग 400 मीटर की दूरी पर एक सफल अभियान चलाया गया। यह कारवाई दोपहर 12:35 बजे की गई, जिसमें नेपाल से भारत में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी को विफल करते हुए एक नेपाली नागरिक, राम दुलार महतो, उम्र- 24वर्ष,पिता का नाम-लक्ष्मण महतो, गांव- नकटाझिल, थाना- मइनगर,जिला-धनुषा,नेपाल से, 900 ग्राम गांजा को जब्त कर गिरफ्तार किया गया।
यह कारवाई विवेक ओझा, उप कमांडेंट, (प्रचालन) 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर द्वारा प्रदान की गई सटीक सूचना और उनके दिशानिर्देशन में की गई, जिससे गश्ती दल को त्वरित कारवाई में सफलता प्राप्त हुई।
जब्त गांजा एवं गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु थाना हरलाखी को सुपुर्द कर दिया गया है।
इस सराहनीय कार्य हेतु गोविंद सिंह भंडारी, कमांडेंट, 48वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल, जयनगर ने पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया और सीमाओं की सुरक्षा में उनके योगदान को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।
सशस्त्र सीमा बल, 48वीं वाहिनी समस्त सीमावर्ती नागरिकों से अपील करती है कि वे नशे और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा राष्ट्रहित में सजग व जागरूक नागरिक के रूप में योगदान दें।
“सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व” के मूलमंत्र के साथ सशस्त्र सीमा बल सीमाओं की सुरक्षा एवं क्षेत्रीय शांति बनाए रखने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।