KHABAR DASTAK/ MADHUBANI NEWS :
खबर दस्तक / मधुबनी :
मधुबनी नगर थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त विजय कुमार यादव राजनगर थाना क्षेत्र के गोरक्षनी गोशाला का रहने वाला है। उस पर महराजगंज निवासी रामचन्द्र साह ने नगर थाना में दो मोबाइल व पाँच हजार रूपये चोरी होने को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी, जिसमें विजय कुमार यादव को नामजद किया था। नगर थाना पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद नगर थाना पुलिस ने मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रमोद कुमार महथा के न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।