KHABAR DASTAK / MADHUBANI NEWS :
खबर दस्तक / मधुबनी :
भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सीपीएम जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि विधुत कार्यालय की हाल बेहाल है। जिले के कलुआही प्रखंड के केवटा ग्राम वासी संतोष कुमार यादव सहित दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी मधुबनी को आवेदन के माध्यम से कहा कि हम लोग आज दौर में भी वगैर बिजली के रहने को विवश है।
- विधुत कार्यालय का चक्कर लगाते-लगाते थक गए, लेकिन विधुत नहीं लगा
श्री झा ने कहा कि जिला पदाधिकारी 23-9-24 को कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल मधुबनी विधुत कोषांग के माध्यम से जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दिया परन्तु विधुत प्रमंडल अभियंता द्वारा आज तक जांच नहीं किया गया और न ही जिला पदाधिकारी को जांच से अवगत कराया गया मतलब साफ है कि जिला पदाधिकारी के जांच को अनदेखा किया जा रहा है। जबकि कई परिवार इस चिलचिलाती धूप, गर्मी में वगैर विधुत के रहने को विवश है। आवेदक कार्यालय का चक्कर लगाते लगाते थक गए, फिर थक हार कर जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में 9-5-25 को गुहार लगाई। फिर भी अभी तक जांच विधुत कार्यपालक अभियंता और कनिय अभियंता द्वारा जांच नहीं किया गया है। हम इसके खिलाफ मधुबनी में आंदोलन करेंगे।
सीपीएम के कलुआही अंचल सचिव अशोक झा ने कहा कि उसी गांव में नवीन मिश्र, जय शंकर मिश्र, अजीत कुमार मिश्र बांस लकड़ी खम्भे के सहारे विधुत उपयोग कर रहा है। हम जिला पदाधिकारी से मांग करते हैं कि विधुत पोल, तार सहित सभी उपकरण अविलंब केवटा के आवेदन कर्ता सबों को विधुत उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा आंदोलन की जाएगी।