KHABAR DASTAK / MADHUBANI / BISFI
मधुबनी/बिस्फी ( राकेश कुमार यादव ) :
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड के सभी पंचायत सचिव एवं राजस्व कर्मचारी कई दिनों से हड़ताल पर रहने के कारण पंचायत सचिवालयों एवं अंचल में कामकाज प्रभावित हो रहा है। हड़ताल पर चले जाने से आम लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है और कामकाज प्रभावित दिख रही है। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आवाहन पर सरकार से अपनी 9 सूत्री मांगों को लेकर बीते दो मई से ही सभी हड़ताल पर हैं। उनकी मांगों में गृह जिले में तबादला ग्रेड पे बढाया जाना, सचिव का सेवा संपुष्टि अभियान चलाकर किया जाने सहित अन्य मांग शामिल है। पंचायत सचिव मांगे नहीं माने जाने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। उधर इस प्रकार अपनी मांगों को लेकर अंचल कार्यालय के कर्मचारी भी 9 मई से हड़ताल पर हैं।