MADHUBANI / MADHEPUR NEWS :
मधुबनी / मधेपुर
मधुबनी जिले के मधेपुर प्रखंड के रहुआ संग्राम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य बैद्यनाथ मंडल के पिता समाजसेवी 70वर्षीय लक्ष्मी मंडल का निधन रविवार को हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। ईलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। उनका दाह संस्कार गांव में ही किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रहुआ संग्राम पंचायत के वर्तमान समिति बैद्यनाथ मंडल ने दी। वे अपने पिछे पुरा भरा पुरा परिवार छोड़ गए है।
उनके निधन पर परिवहन मंत्री शीला मंडल, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा, पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बोल बम झा, मुखिया सुनीता देवी, पुर्व प्रमुख प्रतिनिधि हरे राम मंडल, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह प्रदेश प्रतिनिधि ज्योति झा, महेश महतो, सत्तो झंझारपुर के वर्तमान सांसद रामप्रीत मंडल, पुर्व सांसद मंगनी लाल मंडल, जदयू के वरिष्ठ नेता सह राजनीतिक सलाहकार संत लाल मंडल, पंचायत के सरपंच इंदु देवी शिव नारायण मंडल, वरिष्ठ शिक्षक, मिथलेश झा, कमलेश्वरी प्रसाद मंडल, जगरनाथ झा बुदियार मंडल, मनोज मंडल सहित अन्य लोगों ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त किया है।
