MADHUBANI NEWS :
मधुबनी ( कार्तिक कुमार ) :
मधुबनी जिला मुख्यालय के राघोनगर भौआरा स्थित मदरसा इस्लामिया ने अपने शैक्षणिक वर्ष के सौ साल पूरा करने पर शताब्दी वर्ष मनाया। दो दिवसीय शताब्दी वर्ष के पहले दिन शनिवार को मदरसा इस्लामिया में सेमिनार व जनसभा का आयोजन किया गया। शताब्दी वर्ष पर सेमिनार का विषय सामाजिक कुरीति कर कारण और उसके निराकरण विषय पर वक्ताओं ने प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शेख सलाहुद्दीन मकबूल अहमद ने किया, वहीँ, कुरआन पाठ हाफिज ओज़ैर ने किया।
सेमिनार के विषय के अन्तर्गत देश-विदेश के प्रसिद्ध लेखकों एवं वक्ताओं ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। समाज में दहेज की बढ़ती कुप्रथा, युवा में नशे का सेवन, सोशल मीडिया का दुरुपयोग, सामाजिक और पारिवारिक सौहार्द का पतन, घृणा, द्वेष एवं अन्य सामाजिक बुराईयों की चर्चा हुई।
मौके पर वक्ताओं ने समाज में कुरीति व इसके निराकरण पर प्रकाश डाला। मदरसा इस्लामिया के शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाला पहला कार्यक्रम एक बजे तक चला, जबकि दूसरा कार्यक्रम मदरसा के छात्रों पर केन्द्रित था। समाज सुधार के विभिन्न विषयों पर वक्ताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
वक्ताओं में पुणे से अबू जैद, नेपाल से अब्दुल मजीद, चंपारण से अरशद फहीम मदनी, बनारस से असअद आजमी, मऊ से मन्नान फैजी, अब्दुस समी सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।