MADHUBANI / RAHIKA NEWS :
मधुबनी / रहिका ( धर्मेंद्र यादव) :
मधुबनी जिला मुख्यालय से सटे रहिका थाना पुलिस ने शराब मामले मे फरार आरोपी को ग्राम खरौआ से स्व0 सूरज यादव क़े पुत्र कैलाश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार शराब मामले मे फरार आरोपी क़े विरुद्ध रहिका थाना कांड संख्या-68/25पूर्व मे दर्ज किया गया था, तब से अभियुक्त कांड मे फरार चल रहा था।
इस बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की अभियुक्त शराब मामले मे कांड मे फरार चल रहा था अभियुक्त को गुप्त गुप्त सुचना क़े आधार पर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत मे लेने हेतु व्यवहार न्यायालय मधुबनी भेज दिया गया।