MADHUBANI / BISFI NEES :
मधुबनी / बिस्फी ( राकेश यादव ) :
मधुबनी जिले के बिस्फी महिला सशक्तिकरण के लिए चल रहे महिला संवाद कार्यक्रम ने प्रखंड की महिलाओं की सोच और जीवन शैली में बड़ा बदलाव लाया है। शनिवार को जीविका संगठनों के द्वारा दो शिफ्टो में चार ग्राम संगठनों में आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसमें भाग लिया। कार्यक्रम में जीविका समूह से जुड़ी महिलाओं ने बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मौका मिला है। उन्होंने किराना दुकान, सब्जी व्यापार, सिलाई-कटाई, पशुपालन, ब्यूटी पार्लर, अगरबत्ती निर्माण जैसे छोटे व्यवसाय शुरू किए हैं, इसे उसकी आमदनी बढी है। अब यह बच्चों की पढ़ाई, घर का खर्च और स्वास्थ्य पर ध्यान दे पा रही है। समाज मे उनके प्रतिष्ठा भी बड़ी है।
महिलाओं ने कहा कि पहले वे मंच पर बोलने से डरती थी, अब विश्वास के साथ अपनी बात रख रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी योजनाओं से उन्हें आर्थिक मदद के साथ-साथ हौसला भी मिला है। कार्यक्रम में महिलाओं ने स्थानीय समस्याओं पर भी खुलकर बात की। कहा कि प्रखंड में सड़क, हर घर नल जल योजना अस्पताल, अतिक्रमण, जमीन परिमार्जन की समस्या बनी हुई है, उसे दूर करने की आवश्यकता है।
मौके पर बीपीएम अमर ज्योति मिश्रा, एमओ धीरेंद्र कुमार ने कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम में नीति और विकास की प्रक्रिया में भागीदारी महिला बन रही है। वे अपने गांव और समाज के विकास के लिए सोच रही है और काम भी कर रही है। यह कार्यक्रम उन्हें सशक्त ही नहीं, बल्कि बदलाव की वाहक भी बन रही है।
इस अवसर पर बबलू कुमार, रंजीत कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार उपस्थित थे।

