KAIMUR / BHABHUA NEWS :
कैमूर / भभुआ :
शनिवार की दोपहर कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड अंतर्गत सरैयाँ पंचायत मुख्यालय स्थित मां दुर्गा स्थान पर कांग्रेस ने हर-घर झंडा अभियान के तहत चौपाल का आयोजन किया। पार्टी के जिलाध्यक्ष सह मुख्य अतिथि राधेश्याम सिंह कुशवाहा के मौजूदगी में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने हिस्सा लिया। चौपाल कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनरा देवी तथा संचालन कांग्रेस के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अशोक पांडेय ने की।

इस अवसर पर मंच पर बैठे पार्टी के वक्ताओं ने बारी-बारी से सभा को संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने मौके पर जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए अपने-अपने घरों के उपर पार्टी का झंडा लगाने के साथ-साथ सरैयां गांव, भगवानपुर प्रखंड, चैनपुर विधानसभा, बिहार तथा देश को मजबूती देने के लिए कांग्रेस का भरपूर साथ व समर्थन की मांग की। कहा कि आगामी विधान सभा में एनडीए को हर हाल में सत्ता से उखाड़ फेंकना है। वहीं पार्टी के विचारधाराओं से जुड़ने की भी वक्ताओं ने लोगों से अपील की।
इस कार्यक्रम के आयोजक सरैयां पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह उर्फ चंचल ने की। इस कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सोनू सिंह कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष छोटेलाल पांडेय, गंगाधर उपाध्याय, भभुआ प्रखंड अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने हिस्सा लिया।