MADHUBANI / BISFI NEWS :
मधुबनी / बिस्फी ( राकेश कुमार यादव ) :
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नूरचक चौक स्थित रॉयल विवाह भवन में राजद के बैनर तले समाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के प्रखंड अध्यक्ष जयजयराम यादव ने किया, जबकि संचालन किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीतनाथ यादव ने किया।
सामाजिक न्याय परिचर्चा में विधानसभा चुनाव की सफलता को लेकर बूथ लेवल से लेकर विधानसभा स्तर के कार्यकर्ताओ को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव भोला यादव ने कहा कि बिहार में समाजिक न्याय का अधिकार मिलने का सारा श्रेय श्रद्धेय कर्पूरी ठाकुर एवं राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव को जाता हैं। इसका मुख्य उद्देश्य सामाजिक न्याय के महत्व को समझाना ओर भाईचारा खत्म करने की साजिश को बेनकाब करना हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रो. नवल किशोर यादव ने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के विचारधाराओं को लोगो के बीच रखें।
वहीँ, पूर्व मंत्री जावेद एकवाल ने कहा कि जबतक संगठन मजबूत नही होगा, तब तक पार्टी सत्ता में नही आ सकता।
वहीँ, जिलाध्यक्ष रामाशीष यादव ने कहा कि सामाजिक न्याय परिचर्चा के विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की सफलता को लेकर लगातार नए पुराने समाजवादी नेताओं कार्यकर्ताओं से संपर्क साधा जा रहा हैं।
इस मौके पर विष्णु देव सिंह यादव, मनोज कुमार यादव, आरिफ जिलानी अंबर, सुधीर यादव, मोहम्मद अकरम, शालिग्राम यादव, विनोद यादव, पूर्व प्रमुख मोहम्मद मोहिउद्दीन, अरविंद कुमार यादव, श्याम कुमार यादव, टेकनाथ यादव, मोo कामील हुसैन, राकेश कुमार यादव, हरि नारायण साहू, ललित यादव, शाहिद सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।