MADHUBANI / MADHWAPUR NEWS :
मधुबनी / मधवापुर ( मन्नी भगत ) :
शुक्रवार को जिले के मधवापुर प्रखंड के बैरवा में राकेश यादव के द्वारा आयोजित श्री हनुमान आराधना के अवसर पर बाबा बालक राघवेंद्र दास जी महराज पहुंचे, जहां उनके अनुयायियों और ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान साहरघाट थानाध्यक्ष अरविंद कुमार भी शामिल हुए, जहां महराज जी ने उनके द्वारा थाना क्षेत्र में किए जा रहे अच्छी पुलिसिंग का सहारना किया।
इस अवसर पर राघवेंद्र दास ने कहा कि परमात्मा को पाया जा सकता है यदि सच्चे सतगुरु का सान्निध्य हो। उन्होंने कहा कि ईश्वर दूर नहीं हैं, वे कण-कण में विराजमान हैं। बस उन्हें महसूस करने की जरूरत भर है। मनुष्य जीवन में धर्म का ज्ञान बहुत जरूरी है। बिना धर्म ज्ञान से सफलता की सीढ़ी चढ़ना काफी कठिन है।
उन्होंने कहा कि धर्म को जानने की उत्सुकता हर मनुष्य की रहती है, लेकिन मनुष्य सब कुछ जानते हुए भी धर्म को जीवन में उचित स्थान नहीं दे पाता है। उन्होंने कहा कि ईश्वर के प्रति विश्वास ही धर्म की बड़ी पहचान है। मनुष्य को दैनिक कार्य करने के बाद ईश्वर के भक्ति में भी थोड़ा समय अवश्य देना चाहिए, ताकि उनका मानव जीवन सफल हो सके। कहा कि आप सभी अध्यात्म ज्ञान को जानते हुए ईश्वर को पहचानिए।
बाबा ने बताया कि हर मनुष्य को धर्म के बारे में जानने का अधिकार है और उसे पालन करना भी मनुष्य का दायित्व है। उन्होंने खास करके युवा वर्गों से अपील करते हुए कहा कि सभी को अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए। क्योंकि स्वयं प्रभु श्री राम भी अपने माता की आदेश का पालन करते हुए वनवास स्वीकार किया था। इसीलिए समाज से कुरीतियों को दूर करते हुए धर्म की राह पर चलना चाहिए।