MADHUBANI / RED CROSS NEWS :
मधुबनी :
मधुबनी नगर इस्तिथ रेडक्रॉस कार्यालय में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। इस मौके पर डीएम सह रेडक्रॉस के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, रेड क्रॉस के सचिव डॉ० गिरीश पांडेय, उदय जायसवाल, प्रो० नरेंद्र नारायण सिंह निराला, डॉ० लंबोदर, डॉ. विनय विश्वबंधु सहित कई गणमान्य लोगों ने रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डूआंट में मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने इस मौके पर कहा कि आपदा के समय मधुबनी रेडक्रॉस का कार्य सराहनीय रहा है। जिला में बाढ़, भूकंप के दौरान रेडक्रॉस मधुबनी आगे बढ़कर पीड़ित लोगों की मदद करने पंहुच जाता है।
डीएम ने कहा कि अब रेडक्रॉस मधुबनी को एक नई जिम्मेदारी दी जा रही है कि वे जल संरक्षण के कार्य मे आगे बढ़कर आये। रेडक्रॉस संस्था द्वारा शहर में बन रहे बड़े-बड़े मकान में वर्षा जल संरक्षण के उपाय एवं सोख्ता निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित करने का कार्य करे। रेडक्रॉस युद्ध क्षेत्रों में अपनी भूमिका के लिए विश्व भर में अपनी अलग पहचान रखता है। रेडक्रॉस के सचिव डॉ. गिरीश पांडेय ने कहा कि रेडक्रॉस की स्थापना 8 मई 1863ई. को स्विट्ज़रलैंड के व्यवसायी हेनरी डुआंट ने किया था। उस समय से लगातार पीड़ित मानवता की सेवा करने युद्ध एवं आपदा प्रभावित क्षेत्रो में करता आया है। इसके अलावे रेडक्रॉस अपने अस्पताल के माध्यम से भी पीड़ित मरीज का इलाज मुफ्त में करता है। इस मौके पर वक्ताओं ने रेडक्रॉस द्वारा किये जा रहे सराहनीय कार्यो की चर्चा की। मौके पर कई लोग मौजूद थे।