MADHUBANI / JAINAGAR NEWS :
मधुबनी/जयनगर :
मधुबनी जिला के जयनगर में श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ सेवा समिति के तत्वावधान में जयनगर स्थित बेला बांध चौक के समीप सर्व कल्याण हेतु गुरुवार से श्री श्री 108 श्री विष्णु महायज्ञ भव्य धार्मिक अनुष्ठान सह मेला का विधिवत शुभारंभ विशाल कलश शोभायात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान आयोजन को लेकर कलश शोभायात्रा से पूर्व अनुष्ठान यज्ञ स्थल पर आचार्य पण्डित के द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर जय कारें जय घोष लगाकर बैंड-बाजे-शंख-ध्वनि-ढोल-नगारे के साथ अनुष्ठान स्थल पर भव्य विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क्षेत्र भर्मण करते हुए पवित्र कमला नदी पहुँची। नदी परिसर में माँ कमला की विधिवत पूजा अर्चना कर शोभायात्रा में शामिल युवतियों, महिलाओं श्रद्धालुओं के द्वारा कलशों में जल बोझकर जय कारें जय घोष लगा कर पुनः अनुष्ठान स्थल के लिए रवाना हुए। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के द्वारा हरि ॐ जय श्री राम के जयकारों जय घोष लगाए जा रहे थे, जिससे क्षेत्र गुंजयमान हो रहा था। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का सड़क किनारे आम जनो के द्वारा स्वागत किया जा रहा था।
शोभायात्रा क्षेत्र भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुँच कर कलशों को विधि-विधान मंत्रोच्चारण के साथ आचार्य पंडित और बाबा के द्वारा यज्ञ अनुष्ठान स्थल और देवी-देवताओं के प्रतिमाओं के समक्ष स्थापित किया गया। कलश शोभायात्रा में श्रद्धालुओं के आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम के आयोजन से क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल हो गया है। यह महायज्ञ सह मेला 08 मई से 16 मई तक होगा और 18 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समापन होगा। महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान और यज्ञ कुंड और देवी देवताओं के प्रतिमाएं को भव्यता से सजाया गया है, जो कि मनमोहक आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मदन हाजरा समेत सदस्यों ने बताया कि यह महायज्ञ सह धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन सर्व कल्याण हेतू विश्व में शांति विपदाओं से बचाव सभी शुभ मंगल कामना को लेकर आयोजित की जा रही है। यह आयोजन महंथ राम बिहारी दास उड़िया बाबा दिगम्बर अखाड़ा एवं हरिओम दास बाबा छपरा के कुशल मार्गदर्शन में महायज्ञ धार्मिक अनुष्ठान हो रहा है। आचार्य संजय पांडेय बनारस के द्वारा विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन और वही अंतराष्ट्रीय कथा वाचक पूज्य साध्वी आर्या पंडित वृंदावन के द्वारा प्रतिदिन संगीत मय श्री मद भागवत कथा का वाचन किया जा रहा है। श्री जनकदुलारी आदर्श सेवा समिति अयोध्या के कलाकारों के द्वारा रामलीला कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। 8 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रसिद्ध लोकगायिका अनुपमा यादव और आर्यन के द्वारा गीत संगीत का गायन किया जाएगा। मनोरंजन हेतू मेला, मीना बाजार, कई झूले समेत मनोरंजन हेतु कई साधन उपलब्ध होगा। यह आयोजन सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
शोभायात्रा धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रम में मौके पर अध्यक्ष मदन हाजरा, सचिव देवेंद्र यादव, कोषाध्यक्ष शम्भू महतो, बृज किशोर यादव, उमेश यादव, प्रदीप प्रभाकर, राम दास हाजरा, सचिन सिंह, अरविंद तिवारी, सुरेंद्र बनरैत, संध्या देवी, ललित यादव, धनिक लाल हाजरा, सुरेंद्र तेथवार, गोपाल चौधरी, सुरेंद्र सिंह, गंगा प्रसाद चौधरी, विजय बनरैत, मनोज चौधरी, सेतू बंटी सिंह, ओम प्रकाश नायक, कामेश्वर यादव, लाल बिहारी मंडल समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं आयोजन समिति के सदस्यों ने भाग लिया।
सफल आयोजन को लेकर आयोजन समिति सदस्य भक्त जन सक्रिय भूमिका का निर्वहन कर रहे है।
सफल आयोजन को लेकर सभी से सहयोग की अपील की गई है। धार्मिक अनुष्ठान आयोजन में पहुँच कर दर्शन पुजा अर्चना कर पुण्य के भागी बने। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

