MADHUBANI / BISFI NEWS :
मधुबनी / बिस्फी :
मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय खैरी बाॅका उत्तरी दूल्हा के परिसर में मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ माता जानकी के प्राक्ट्य दिवस जानकी नवमी पर जानकी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रधान डॉक्टर विनोद कुमार झा ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार सिंह एवं सौरव सुमन संयुक्त रूप से किया।
उपस्थित लोगों ने माता जानकी के चित्र पर पुष्प अर्पण कर प्रणाम एवं नमन किया।
मौके पर स्थानीय बीईओ विमला कुमारी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां जानकी भारतीय नारी का आदर्श तथा त्याग, तपस्या, संगम, साधना धैर्य और प्रेम की प्रतिमूर्ति है। जीवन की चुनौतियां संघर्षों एवं क्लेशों का साहसपूर्वक सामना का पालन पूर्ण रूप के साथ किया। विद्यालय की ओर से छात्र छात्रों के बीच कलम, कॉपी, किताब सहित कई सामान वितरित की गई। विद्यार्थियों के द्वारा रंगोली, वाद-विवाद, भाषण, गीत-संगीत सहित कई खेल का आयोजन किए गए। विभिन्न प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले स्नेहा, श्रुति, अनुनय, नीतू, राखी, पल्लवी, ऋषिराज, मेहुल सहित कई को सम्मानित किए गए।
इस अवसर पर शिक्षिका सुप्रभा कुमारी, मंजू देवी, किरण देवी, रामदाई देवी, शिक्षक दीपक मंडल, अशोक चौधरी, राजाराम यादव, कुमार अरुण, राजवंशी प्रसाद की अहम भूमिका के साथ कुमारी योग्यता और कल्पना कुमारी द्वारा जानकी सीता की कई सोहर प्रस्तुति की गई। महोत्सव का समापन प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ।