MADHUBANI / BISFI NEWS :
मधुबनी/बिस्फी : मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड में भीम आर्मी भारत एकता मिशन मधुबनी के अध्यक्ष राजीव कुमार पासवान ने प्रखंड क्षेत्र के परसौनी गांव निवासी सुनील कुमार राम को प्रखंड के भारत एकता मिशन के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने कहा है कि संगठन की विचारधारा बहुजन हिताय बहुजन सुखाय व जननायक कर्पूरी ठाकुर सहित कई महान पुरुषों की विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए यह नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रखंड अध्यक्ष सुनील राम जिलाध्यक्ष के प्रति आभार प्रकट करते हुए खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि पूर्ण विश्वास और जिम्मेदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे।
इस बाबत उन्हें बधाई और शुभकामना देने वालों में उमेश राम, निरन पासवान, अनिल राम, राजू पासवान, जीवछ मेहरा भी शामिल हैं।
