MADHUBANI NES
मधुबनी/जयनगर :
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड के देवधा दक्षिण मे राजीव कुमार रंजन(प्रखंड विकास पदाधिकारी, जयनगर) की अध्यक्षता मे”महिला संवाद” कार्यक्रम का देवधा दक्षिण में किया गया, जिसमे दो सौ से अधिक महिलाएं शामिल हुई।
महिला संवाद के तहत महिला सशक्तिकरण नीति 2015, शराबबंदी, आरक्षण, दहेज उन्मूलन, बाल विवाह निषेध, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, छात्रा पोशाक योजना एवं जीविका जैसी अनेक योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि यह अभियान न सिर्फ महिलाओं को जानकारी देने का माध्यम बनेगा, बल्कि उन्हें अपनी सामाजिक भूमिका और अधिकारों के प्रति जागरूक कर सशक्त समाज की नींव रखने में मदद करेगा। उन्होंने महिलाओं की अपेक्षा और आकांक्षाएं संकलन पर विशेष बल दिया। आगे कहा कि गैर जीविका दीदी एवं सभी छूटे हुए परिवार को दो दिन के अंदर जोड़ेंगी। दस से अधिक परिवार छूटे होने पर समूह बनाएंगी। इस कार्य में सामुदायिक समन्वयक (सीसी) दीपेश कुमार और क्षेत्रीय समन्वयक (ऐसी) सैयद आलमगीर अहमद सक्रिय सहयोग करेंगे।
मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक रंजीत कुमार सिंह ने कहा कि ग्रामीण समाज के सामाजिक और आर्थिक उन्नति में जीविका अग्रणी भूमिका निभाया है।
इस कार्यक्रम का संचालन चंदा कुमारी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन आलमगीर जी ने किया।
इस संवाद में 200 से अधिक महिलाओं ने शिरकत की।

