MADHUBANI / MADHWAPUR NEWS :
मधुबनी/मधवापुर : मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्तरा गांव के समाजसेवी 70वर्षीय चंदेश्वर भगत का निधन मंगलवार की शाम उनके पैतृक गांव उत्तरा में हो गया। पिछले माह से बीमार चल रहे थे, जिसके बाद मधुबनी में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन पिछले दिनों डॉक्टर ने जवाब दे दिया था। वो स्थानीय पत्रकार के रिश्ते में चाचा लगते हैं। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को गांव स्थित बगीचे में किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र संतोष भगत ने दी है। उनके निधन पर स्थानीय विधायक सुधांशु शेखर समेत गांव वासियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
शोक व्यक्त करने वालों में सांसद अशोक यादव, एमएलसी घनश्याम ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मनीष झा, रीना देवी, मुखिया पति मिंटू राम, पैक्स अध्यक्ष सुभाष तिवारी, उप प्रमुख दीपक सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष दीनानाथ झा, रौशन नायक, प्रोफेसर राकेश नायक, युगल किशोर यादव, राघवेंद्र रमन, विकाश पासवान, राघवेश चौरसिया, अजय भगत, बजरंग लाल भगत, मन्नी भगत, हीरा शर्मा, आनंद भगत, विश्वनाथ भगत, सुभाष भगत, रोहन भगत और सुधांशु भगत समेत सैकड़ों लोग है।