MADHUBANI / RAJNAGAR NEWS :
मधुबनी: मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड में एक पुरानी रंजिश में एक युवक की भीड़ ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना राजनगर थाना क्षेत्र के राघोपुर बलाट गांव में की है। जानकारी के मुताबिक पहले युवक मारपीट के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गया। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के महाराजगंज निवासी बिरजू साह के 25 वर्षीय पुत्र नंद किशोर शाह के रूप में की गई है। घटना के बाद शव के साथ लोगों ने।सदर अस्पताल में घंटों जाम लगा दिया। परिजन के साथ स्थानीय लोगों ने मधुबनी सदर अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में घंटों शव को सदर अस्पताल में रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई और वे जम कर नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और राजनगर के थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया। वहीं राजनगर थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया आपसी पुरानी रंजीश के विवादों में मारपीट कि घटना हुई, जिसमें एक युवक मौत हुई है। जबकि घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस मृतक के घायल दोस्त प्रेम कुमार सहित अन्य दोस्तों के बयान पर आरोपियों की पहचान में जुटी है।
मृतक नंद कुमार का दोस्त प्रेम कुमार ने बताया कि, बीती रात एक भोज खाने राजनगर थाना क्षेत्र के बलाट गांव में थे। वहीं दर्जनों के संख्या में बदमाश ने घेर कर हमला कर दिया। हमले गंभीर रूप से जख़्मी हो गया, साथ ही उन्होंने बताया कि मारपीट की शिकायत करने दोस्त के साथ राजनगर थाना गए हुए थे। इसी दौरान दर्जनों के संख्या में बदमाशों ने मिलकर पुनः हमला कर दिया और मारपीट करने लगा। जिसमें नंद कुमार गंभीर रूप से जख़्मी हो गए। उसको उपचार हेतु मधुबनी सदर अस्पताल में लाया गया। जहाँ युवक की ईलाज के दौरान मौत हो गईं।
वहीं स्थानीय लोगों के द्वारा बताया गया कि मृतक के एक मित्र मधुबनी नीलम चौक निवासी प्रेम कुमार, शक्ति झा सहित कुछ दोस्तों का रात्रि में राघोपुर बलाट गांव में कुछ युवकों से झड़प हो गया। जिसमें प्रेम कुमार का सर फट गया, उसके बाद तकरीबन 12 बजे के आसपास मधुबनी शहर से कुछ युवक के साथ नंदकुमार गांव में घटना की जानकारी लेने के लिए गया था। इसी बीच गांव के युवक लोगों को लगा कि यह लोग मारपीट करने आया है, इसी बात को लेकर भीड़ ने हमला कर दिया। जिसके बाद नंद कुमार मोटा होने के कारण भाग नहीं सका। उसे कुछ लोगों ने पकड़ लिया और पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर सड़क किनारे पटक दिया। घटना में कौन लोग शामिल हैं उसकी पहचान मृतक युवक के दोस्तों के द्वारा की गई है। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराना आपसी जमीनी विवाद चल रहा था। कई बार उन लोगों के द्वारा आपस में मारपीट की जा चुकी है।
घटना की सूचना किसी ने राजनगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार को दी। मौके पर राजनगर प्रभारी थानाध्यक्ष विकाश कुमार दल-बल के साथ घटना स्थल पहुँचे। जिसके बाद पुलिस ने घायल नन्द कुमार को राजनगर पीएचसी में भर्ती कराया जहां गंभीर हालत में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजन के साथ स्थानीय लोगों ने मधुबनी सदर अस्पताल के बाहर एंबुलेंस में घंटों शव रखा रहा। शव को सदर अस्पताल में रखकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ इक्कठा हो गई और वे जम कर नारेबाजी करने लगे। वे पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाने लगे। लोगो का कहना है कि आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी हो, इस मांग को लेकर घंटो भीड़ जमा रहा। जिससे घंटों यातायात अस्त व्यस्त हो गया।
इसके बाद सूचना पाकर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार और राजनगर के थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष विकास कुमार दलबल के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपर्द कर दिया। इस घटना की बाबत स्थानीय थानाध्यक्ष विकाश कुमार ने बताया घटना पुरानी आपसी विवादों में मारपीट कि घटना हुई जिसमें एक युवक मौत हुई है। जबकि घटना में घायल अन्य लोगों का उपचार चल रहा है। पुलिस मृतक के घायल दोस्त प्रेम कुमार सहित अन्य दोस्तों के बयान पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। सदर डीएसपी टू मनोज राम ने उक्त बात की जानकारी देते हुए बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। हत्या मामले में 11 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। जबकि पुलिस निरीक्षक अभय कुमार भी मृतक के परिजनों से बात करते हैं नजर आए। वहीं पुत्र की हत्या की सूचना पर उसकी मां का रो-रो कर हाल बुरा हाल है। जबकि नंद कुमार की हत्या से पूरे महराजगंज और गिलेशन बाजार सब्जी मंडी में सन्नाटा पसरा हुआ है। अधिकतर लोग अपनी सब्जी की दुकान बंद कर सदर अस्पताल में घटना की जानकारी लेने पहुंच रहे थे।