MADHUBANI NEWS :
मधुबनी : मधुबनी शहर के महन्थी लाल चौक निवासी और प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. प्रहलाद कारक,उम्र-लगभग 74वर्ष का निधन से परिजनों, परिचितों एवं चिकित्सा जगत में शोक की लहर है।इनके परिजनों ने कहा कि उनका दाह संस्कार बुधवार को किया जाएगा।
उन्होंने अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा पूरा परिवार छोड़ कर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सुनते ही शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता उनके आवास पर लगा हुआ है।
आपको बता दें की डॉक्टर प्रहलाद कारक मधुर एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को फ्री में इलाज करते थे।
शोक संवेदना प्रकट करने वालों में पूर्व मंत्री सह स्थानीय विधायक समीर कुमार महासेठ, पूर्व विधान पार्षद सुमन कुमार महासेठ, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, मानवाधिकार और सामाजिक न्याय के जिला जिलाध्यक्ष पवन कुमार राउत, सूडी़ युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रहलाद पूर्वे, वैश्य सूडी़ समाज के अध्यक्ष बिष्णु कुमार राउत, नागेन्द्र राउत, प्रो. प्रकाश नायक, अमित महासेठ, सुड़ी युवा मंच के पूर्व अध्यक्ष सुमित राउत, माँ अन्नपूर्णा कम्युनिटी किचन, जयनगर के संरक्षक डॉ. सुनील कुमार राउत, मुख्य संयोजक अमित कुमार राउत, स्थानीय संजय कारक, अमर कुमार, कैलाश राउत, ललित राउत, संजीव महासेठ, पवन कारक, गौतम कुमार, अजय धारी सिंह सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।