MADHUBANI / BISFI NEWS :
मधुबनी/बिस्फी : मधुबनी जिले के बिस्फी प्रखंड क्षेत्र में रविवार कि देर शाम आई आंधी-तूफान एवं भारी बारिश के कारण कई घर की छप्पर उड़ गई एवं बिजली की पोल के साथ पेड़ पौधे उखड़ गए। जिससे 10 लाख से अधिक की नुकसान बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बलहा पंचायत के मोईन टोल, में दो दर्जन से अधिक घरों का एस्बेस्टस उड़ गए, जिससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। वहीं बिजली की पोल गिरने एवं घर की छत प उड़ जाने के कारण दो बच्चे, दो महिला सहित छः लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिस्फी में की जा रही है। पीड़ित परिवार आसमान के नीचे बाल-बच्चों के साथ शरण लिए हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के द्वारा जांच पड़ताल प्रारंभ कर दिया गया है।
इस बाबत स्थानीय सीओ संतोष कुमार सिंह ने तत्काल घटना की जानकारी लेते हुए सीआई विजय यादव को नुकसान का आकलन करते हुए पीड़ित परिवारों के बीच राहत कार्य चलने का आदेश दिया है।